
Also Read
Heatwave alert:भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी कर दिया है। इन राज्यों में तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के नाम शामिल हैं। आईएमडी (India Meteorological Department) के अनुसार, पश्चिम बंगाल के अलावा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तमिलनाडु, बिहार और झारखंड मे भी कुछ स्थानों पर गर्मी का असर बढ़ सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रा में रात के समय भी तापमान अधिक रह सकता है।
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में चिलचिलाती गर्मियों का असर देखा जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी और लू (Uttar Pradesh heatwave alert) की वजह से लोगों को काफी तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना और अन्य कई जिलों में भी लू जैसी स्थितियां हैं। यहां 13 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। (Heatwave in Bihar)
These are above normal by 2-4°C over many parts of Gangetic West Bengaland in isolated pockets over Bihar, Jharkhand, East UP, Chhattisgarh, Odisha, Telangana, Rayalaseema, South Interior Karnataka, Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal, Uttarakhand, Vidarbha and MP. 3/4 pic.twitter.com/y2KVDy64gA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 19, 2024
गर्मियों के मौसम में चलने वाली तेल गर्म हवाओं को लू भी कहा जाता है। अप्रैल-मई के महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की स्थिति होती है। हीटवेव के दौरन तापमान बहुत अधिक होता है। इससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस होती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्याबढ़ने के कारण अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क भी बढ़ सकता है।
गर्मियों में लू लगनेसे बचने के लिए जितना हो सके उतनी देर घर के भीतर रहें। धूप के समय घर या दफ्तर से बाहर निकलने से बचेँ। दिन में घर को ठंडा रखने के लिए परदे लगाकर रखें। रात को थोड़ी देर के खिड़कियां और दरवाजे खोल दें ताकि घर ठंडा हो सके। जरूरत के अनुसार एसी, पंखा और कूलर का प्रयोग करें।
गर्मियों में पसीना अधिक आता है और साथ ही शरीर में पानी की कमी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ, नारियल पानी, जूस, नींबू की शिकंजी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
दिन में बाहर निकलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन लोशन (Sunscreen Lotion) लगाएं। शरीर के वो हिस्से जो धूप के सम्पर्क में आते हैं वहां सनस्क्रीन लगाने से आपको धूप की हानिकारक किरणों से सुरक्षा मिलेगी।
गर्मियों में बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें। सिंथेटिक कपड़ों की बजाय कॉटन के कपड़े पहनें। ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनने से पसीना जल्दी सूख जाता है।
गर्मियों में तला हुआ और मसालेदार खाना ना खाएं। हरी सब्जियां, ककड़ी, टमाटर, लौकी, तुरई और पुदीने जैसी सब्जियों का सेवन करें। तरबूज, खरबूज, संतरा और अनार जैसे रसीले फलों का सेवन करें। इससे शरीर में पानी का स्तर बना रहेगा और आप डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रहेंगे।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।