Heatwave in india: भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए घर से निकलते समय जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं होंगे बीमार

Summer heat safety tips: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 22 मई तक दिल्ली-NCR समेत भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान 50 डिग्री के करीब जा सकता है। ऐसे में घर से निकलते समय अपने बैग में इन चीजों को याद से रख लें।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : May 19, 2022 12:19 PM IST

Heatwave in india: भारत के तमाम राज्य इस समय आसमान से बरसते आग का शिकार हैं। लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो, 22 मई तक स्थिति और खराब हो सकती है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आम लोगों को सर्तक (Heat Wave Warning) करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में यानी कि 19 मई और 20 मई को राजस्थान, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा और मध्य प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही 22 मई से ओडिशा में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, देश के कई जगहों पर तेज गर्मी, सीधी धूप और लू से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में इस भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए जरूरी है कि आप घर से निकलते समय अपने साथ कुछ चीजों को साथ लेकर चलें या अपने बैग में रख लें।

गर्मी और लू बचने के लिए घर से निकलते समय जरूर कर लें ये 5 काम- Tips to Stay Safe During a Heat Wave

1. घर से निकलते समय सिर ढक लें और चश्मा लगा लें

लू से बचने के लिए क्या करें, ये सवाल अक्सर लोग करते हैं। ऐसे में हमें सबसे पहले तो तेज और खड़ी धूप में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। उसके बाद सबसे पहले तो हल्के रंग के और कॉटन के कपड़े पहनें जिसमें कि पसीना रूके नहीं। उसके बाद घर से निकलते समय सिर ढक लें। इसके लिए आप दुप्पटे का इस्तेमाल कर सकते हैं, टॉपी पहन सकते हैं या फिर किसी भी तरह से अपना सिर ढक सकते हैं। ये बेहद जरूरी है नहीं तो आपको गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक (Heatstroke)की समस्या हो सकती है। इसके बाद आपको चश्मा पहन लेना चाहिए खास कि गॉगल्स जैसा कोई ठंडा चश्मा जो कि गर्मी के कारण आंखों की समस्याओं से बचाए।

2. सत्तू और शिकंजी पीकर घर से बाहर निकलें

सत्तू और शिकंजी गर्मियों के लिए हेल्दी ड्रिंक्स हैं। ये शरीर को जहां अंदर से हाइड्रेट करते हैं वहीं ताजगी बनाए रखते हैं। सत्तू और शिकंजी की एक खास बात ये भी है कि ये एनर्जी देने के साथ पेट और दिमाग दोनों को ठंडा रखता है। जिसकी वजह से हमें लू नहीं लगती है और हम बीमार नहीं पड़ते हैं।

3. बैग में रखें ORS का घोल

बैग में रखें ओआरएस (ORS) रखना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में ORS का घोल पीने के फायदे कई हैं। दरअसल, ये डिहाड्रेशन होने पर जहां शरीर को तुंरत हाइड्रेट करता है वहीं, ये मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमीको रोकता है। इसके अलावा अगर किसी की तबियत खराब भी हो जाती है जैसे मतली आता है, बेहोशी हो जाती है या फिर बार-बार उल्टी आती है। ऐसी स्थिति में भी आप ORS का उपयोग कर सकते हैं।

4. गीला तौलिया रख लें

गांव में पहले लोग गर्मियों में घर से निकलने से पहले एक गीला तौलिया अपने साथ लेकर चलते थे। ये असल में हीट स्ट्रोक से बचने का शानदार तरीका है। दरअसल, गीला तौलिया अपने पास रखने से आप तेज धूप में इसे अपने सिर पर रख कर गर्मी से बच सकते हैं। साथ ही सूखते होठों और पसीने के बीच गीला तौलिया से अपना मुंह पोंछकर आप लू लगने से बच सकते हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते समय ठंडे पानी से एक तौलिया गीला कर लें और इसे एक पेपर में लपेट कर रख लें।

5.  हमेशा साथ में रखें 1 बॉटल पानी

ये सुनने में भले ही आपको बेसिक सा काम लग रहा हो पर घर से निकलते समय इस एक काम को करना बेहद जरूरी है। दरअसल, गर्मियों में पर्याप्त पानी पीने के बावजूद भी हम डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में हर समय अपने पास 1 बॉटल पानी रखना और हर थोड़ी-थोड़ी देर में इसे भर कर पानी पीते रहना पूरी गर्मी में आपको हेल्दी रहने में मदद कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source