आने वाले दिनों में 45 डिग्री के पार हो सकता है इन 4 राज्यों का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया Orange alert

Heat wave in india: भारत के अलग-अलग राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम को देखते हुए IMD ने कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) जारी किया है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 7, 2022 11:04 AM IST

Heat wave in india: भारत में इस समय भीषण गर्मी और लू पड़ रही है। ऐसे में गर्मी और लोगों की सेहत को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। इस दौरान तापमान 44°-47°C के बीच रह सकता है और 10 जून तक इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसलिए मौसम विज्ञान विभाग ने आम लोगों से सावधानी से बाहर निकलने की सलाह देने को कहा है ताकि लोग बीमार ना पड़े।

इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया Orange alert

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पहले ही येलो अलर्ट (येलो अलर्ट इन दिल्ली) जारी कर दिया था। लेकिन अब मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि 10 जून तक पारा 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। ऐसे में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी और मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलेगी आईएमडी के वैज्ञानिक ने यह भी कहा कि मानसून को अभी देश के उत्तरी हिस्से में प्रवेश करना बाकी है। हम निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली में मॉनसून अभी दूर है। तब तक दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही है।

गर्मी लू से बचाव के लिए क्या करें-How to prevent heat stroke?

गर्मी और लू जब हर तरफ है तो जरूरी ये है कि आप अपने आप को बीमार होने से बचाएं। साथ ही हीट स्ट्रोक और सर्द-गर्म से बचावकी कोशिश करें। इसके लिए आप कुछ चीजों से मदद ले सकते हैं। जैसे कि

- ज्यादा कपड़े न पहनें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। ताकि, ये पसीना सोखे और शरीर को ठंडा रखे। दरअसल, गर्म तापमान में बहुत अधिक कपड़े आपके शरीर की पसीने और खुद को ठंडा करने की क्षमता को बाधित करते हैं। जब भी संभव हो हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।

-ज्यादा शराब और चाय ना पिएं। बहुत अधिक शराब पीने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

-सीधी धूप में घर से बाहर ना निकलें। साथ ही खड़ी कार में जा कर ना बैठें।

-बाहर जाते समय और सक्रिय गतिविधियों में भाग लेते हुए खूब सारे तरल पदार्थ पिएं ताकि इससे शरीर में पानी की कमी ना हो और आप बीमार होने से बचे रहें।

-बाहर जाते समय सनस्क्रीन का प्रयोग करें और टोपी और धूप का चश्मा पहनें।

- सुबह तेज गर्मी हो तो एक्सरसाइज और रनिंग से बचें। इसकी जगह शाम को एक्सरसाइज करें।

बता दें कि जो लोग गर्म मौसम के अभ्यस्त नहीं होते हैं, वे विशेष रूप से गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं। इसलिए एसी से निकल कर सीधे धूप में ना जाएं। अगर आप कोई दवाएं लेते हैं या ऐसी कोई स्थिति है जो आपके गर्मी से संबंधित समस्याओं के जोखिम को बढ़ाती है, तो गर्मी से बचें आपात स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source