यूपी में हीटवेव को लेकर एक्शन में योगी सरकार, गरीबों के पक्ष में स्वास्थ्य विभाग को तुरंत करने होंगे ये 2 काम

Heat Wave alert in up: उत्तर प्रदेश में बढ़ते तापमान को देखते हुए यूपी सरकार भी एक्शन में आ गई है। लू से बचाने के लिए गरीब पक्ष के लोगों व जानवरों के लिए योगी सरकार खास इंतजाम कर रही है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 14, 2025 4:09 PM IST

Heatwave news in up: इस साल अप्रैल में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सामान्यतः मई और जून में पड़ने वाली लू और तीव्र तापमान अब अप्रैल में ही महसूस की जा रही है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और श्रमिकों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है और सावधानी बरतने की सलाह दी है। यह असमय गर्मी जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को भी दर्शा रही है। इसलिए उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हीटवेव से निपटने के लिए व्यापक एक्शन प्लान की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तत्काल प्रभाव से राहत कार्यों को तेज किया जाए।

नियमित चेकअप और अन्य हेल्थ सेवाएं

हीटवेव के लक्षणों और उससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाए। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में हीट-वेव से प्रभावित लोगों का तत्काल इलाज किया जाए। गांव हो या शहर, कहीं भी पेयजल का अभाव न हो। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाए और पानी की कमी से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

सड़कों पर पानी का छिड़काव व जानवरों

सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए ताकि धूल और गर्मी दोनों को नियंत्रित किया जा सके। प्राणी उद्यानों और अभयारण्यों में हीट-वेव एक्शन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। गोशालाओं में पशुधन के लिए हरे चारे और पानी की उचित व्यवस्था हो। साथ ही बिजली की अनावश्यक कटौती न हो। ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

नहीं होनी चाहिए लापरवाही

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी ने निगरानी दल भी तैनात किए जाने के आदेश दिए हैं, ताकि सुनिश्चित हो सके कि कार्ययोजना जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू की जा रही है या नहीं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि 24 घंटे के भीतर हीटवेव से प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान किया जाए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source