
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By:
Healthy Foods Harmful for Heart and Kidneys: शरीर को बीमारियों से मुक्त रखने के लिए हेल्दी खानपान बहुत जरूरी माना जाता है। लेकिन मैं आपसे कहूं, जिन चीजों को आप हेल्दी मानकर खा रहे हैं, वो असल में दिल और किडनी को नुकसान पहुंचा रहे है, तो? कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. डिमिट्री यारानोव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके उन हेल्दी फूड्स की जानकारी दी है, जो आमतौर पर हेल्दी माने जाते हैं, लेकिन लोगों के हार्ट और किडनी (Heart and Kidney ko Nuksan Pahunchane Wale Foods) को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए डॉक्टर ने कैप्शन में लिखा- जो खाने की चीजें हर कोई आपको 'हेल्दी' बताता है, हो सकता है वे असल में आपके दिल को नुकसान पहुंचा रही हों। बल्कि ये हार्ट और किडनी के लिए ली जाने वाली दवाओं शरीर के नमक, पोटेशियम और मेटाबॉलिज को संभालने के तरीके को बदल देती हैं।जिससे हार्ट और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।
केला पोटेशियम का अच्छा सोर्स होता है। अक्सर लोग किडनी को हेल्दी रखने के लिए केला खाते है। लेकिन आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है या आप स्पिरोनोलैक्टोन या ARNI ले रहे हैं, तो पोटैशियम बहुत ज्यादा बन सकता है। इससे बीमारियां बढ़ सकती हैं।
यह आपके लिवर के दवाइयों को पचाने के तरीके को बदल देता है। लिवर के ट्रांसप्लांट के बाद अगर ग्रेपफ्रूट खाया जाए, तो ये खतरनाक हो सकता है। यह दवा के लेवल को सेफ लेवल से बहुत ज्यादा बढ़ा सकता है।
इसमें भी हाई पोटैशियम होता है। जो लोग खून को पतला करने की दवा लेते हैं, उनके लिए पालक नुकसानदायक हो सकता है। यह वारफेरिन के गाढ़ेपन पर असर डालता है। इसलिए पालक का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करें।
View this post on Instagram
सफेद नमक की तरह ही सोया सॉस में बहुत ज्यादा मात्रा में सोडियम पाया जाता है। ज्यादा सोडियम युक्त चीजें खाने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। डॉक्टर के अनुसार, सिर्फ एक बार सोया सॉसखाने से शरीर पहले से ज्यादा भारी हो सकता है। इससे सांस लेने में परेशानी और शरीर में पानी की कमी की समस्या होती है।
असली काली मुलेठी ब्लड प्रेशर बढ़ाती है और पोटेशियम कम करती है। अक्सर लोग सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा कई सप्लीमेंट, चाय की पत्ती और अन्य प्रोडक्ट में भी मुलेठी मौजूद होती है। अगर मुलेठी का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो ये हार्ट और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।