Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी वैलन्टाइन डे रेसिपी- चॉकलेट पैनकेक विद स्ट्रॉबेरी एण्ड बनाना सॉस

हेल्दी वैलन्टाइन डे रेसिपी- चॉकलेट पैनकेक विद स्ट्रॉबेरी एण्ड बनाना सॉस

Written by Mousumi Dutta |Updated : February 13, 2018 4:39 PM IST

वैलन्टाइन डे पर चॉकलेट केक बनाकर अपने रिश्ते में मिठास लायें। डार्क चॉकलेट के साथ स्ट्रॉबेरी और बनाना सॉस का मिश्रण इस पैन केक को और भी स्वादिष्ट और आकर्षक बना देता है। लेकिन इस पैन के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। डार्क चॉकलेट में फिनाइलइथाइलअमाइन (phenylethylamine) नाम का यौगिक (compound) होता है जो मन को खुश करने वाला एन्ड्रोफिन्स को निकलने में मदद करते हैं। इस यौगिक के कारण दो प्यार भरे साथी के बीच का बंधन और भी अटूट बन जाता है।

वैसे भी डार्क चॉकलेट दिल को स्वस्थ रखने में मदद करने के साथ-साथ ब्लड-प्रेशर और कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। दूसरे चॉकलेट के तुलना में इसमें कैलोरी कम होता है क्योंकि चीनी और दूध की मात्रा कम होती है। आप नाश्ते में वज़न घटाने वाला हेल्दी रेसपी पालक शोरबा को भी ट्राई करके देख सकते हैं।

सामग्री:

Also Read

More News

100 ग्राम ग्रेट किया हुआ डार्क चॉकलेट

¼ कप मैदा

1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

2 अंडा

1 कप दूध

2 बड़े चम्मच तेल

25-30 स्ट्रॉबेरीज़

4 छोटे केले

2 बड़े चम्मच मक्खन

2 बड़े चम्मच कैस्टर शुगर

विधि: 

  • एक बड़े कटोरी में मैदा, बेकिंग सोडा, अंडा, दूध लेकर अच्छी तरह से फेंट लें।

  • माइक्रोवेव में रखकर चॉकलेट को गला लें।मिश्रण तैयार किए हुए कटोरी में गला हुआ चॉकलेट डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। थोड़ा-सा तेल डालकर बैटर को मुलायम बना लें।

  • अब एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म कर लें। एक बड़ा कलछी बैटर डालकर गोलाकार रूप से अच्छी तरह से फैला दें। मध्यम आंच में दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकायें।

  • इस बीच एक दूसरे पैन में मक्खन डालकर गर्म करें और उसमें केले के टुकड़े डालकर हल्का पकायें।

  • अब उसमें कैस्टर ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर थोड़ा-सा पकने के बाद स्ट्रॉबेरी का प्युअरे डालकर अच्छी तरह से पकायें।

  • पैनकेक बन जाने के बाद प्लेट में डालकर उसके ऊपर सॉस को डालें। स्ट्रॉबेरी से सजाकर गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Getty images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More