बच्चों के लिए हेल्दी रेसिपी: पनीर और मटर बर्गर

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 10, 2014 1:22 PM IST

paneer pea burger imageबच्चों को जंक फूड बहुत अच्छे लगते है मगर यह हेल्दी रेसिपी जंक फूड का विकल्प है, जिसको बच्चे बहुत पसंद करेंगे -- यह मील मटर, पनीर, मेयोनेज़, प्याज़, टमाटर और सलाद पत्ता (लेटिस) जैसी हेल्दी चीज़ों से बनी है।

तैयारी करने का समय: 20 मिनट

पकाने का समय: 15 मिनट

चार बर्गर बनते हैं

सामग्री:

कटलेट के लिए

  • ½ कप पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े
  • ½ कप उबला और पीसा हुआ मटर
  • ¼ कप उबलाकर और छिलका छुड़ाकर मैश किया हुआ आलू
  • 1 ½  छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए धनिये के पत्ते
  • 2 बड़े चम्मच ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े  
  • नमक स्वादानुसार
  • कोटिंग/लेप करने के लिए ब्रेड क्रम्ब्स
  • डीप फ्राइ करने के लिए तेल

दूसरी सामग्री:

  • 4 गेहूँ के बर्गर बन
  • 4 छोटा चम्मच मक्खन
  • 4 बड़े सलाद के पत्ते
  • 6 बड़े चम्मच एगलेस मेयोनेज़
  • 1 बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 4 टुकड़ों में कटा हुआ प्याज़
  • स्वादानुसार नमक औेर काली मिर्च का पावडर 

साथ में:

टमाटर केचप

विधि:

कटलेट के लिए

  1. बोल में सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
  2. मिश्रण को चार बराबर भागों में बाँटकर हर भाग को 100 मिलीमीटर मोटा चपटा कटलेट का आकार दें।
  3. हर कटलेट को दोनों तरफ ब्रेड क्रम से अच्छी तरह से लेपित करें।
  4. पैन में तेल गर्म करके दोनों तरफ से सुनहरा-भूरा रंग का कटलेट होने तक डीप फ्राइ करें। 
  5. एब्सॉर्बेंट पेपर पर कटलेट को रखकर तेल को सोख लें और अलग रख दें।

 आगे कैसे बढ़े:

  1. बन को हॉरिजॉन्टली दो भागों में काट लें।
  2. इसके आधे कटे हुए भाग में एक छोटा चम्मच मक्खन लगाकर तवे पर सेंक कर (टोस्ट) अलग रख दें। 
  3. बन का निचला आधा भाग साफ जगह पर रखें लेकिन मक्खन लगा हुआ भाग ऊपर की ओर होना चाहिए।
  4. उसके ऊपर सलाद पत्ता रख कर  1½ बड़ा चम्मच मेयोनेज़ लगा दें।
  5. अब कटलेट के ऊपर टमाटर और प्याज़ के टुकड़े रखकर उसके ऊपर नमक और काली मिर्च छिड़क दें।
  6. बन के मक्खन लगे हुए भाग को उसके ऊपर रख कर  हल्के से दबा दें। 
  7. तीनों बर्गर इसी तरह से बनायें।

कैसे पैक करें:

हर बरगर के बीच में टूथपिक लगाकर एल्युमीनियम पन्नी या क्लिंग फिल्म से रैप करके टोमाटो केचप डालकर पैक करें।

इस विषय से संबंधित और रेसिपीज़:

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

पनीर और मटर बर्गर की रेसिपी तरला दलाल से ली गई है।

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।