
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : October 14, 2014 12:09 PM IST
नवरात्री विशेषतः महाराष्ट्र और गुजरात में मनाया जाता है। नवरात्री का मतलब होता है नौ रात और इन नौ रातों तक देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ज़्यादातर भक्त नौ दिनों तक देवी की आराधना करने के लिए उपवास करते हैं। लेकिन उपवास करने का यह मतलब नहीं है कि स्वादिष्ट भोजन से दूर रहें।
अतः आपके उपवास के दिनों को अच्छा बनाने के लिए एक आसान रेसिपी के बारे में बताया जा रहा है, वह है मीठे आलू से बना मेथी पराठा। मेथी के पत्ते और मीठा आलू दोनों फाइबर का अच्छा स्रोत है। जब आप इस रेसिपी को बनायेंगे तब इसके महक से ही आपका मन और पेट दोनों भर जाएगा।
सामग्री:
विधि:
सभी सामग्रियों को एक साथ अच्छी तरह मिलाकर ज़रूरत के अनुसार पानी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें। आटे को तीन बराबर भागों में बाँटकर गोला बना लें। गोलों को रोटी की तरह बना लें।
अब एक तवा को थोड़ा-सा घी डालकर गर्म कर लें। उस पर मेथी पराठा को डालकर सुनहरा भूरा होने तक उलट-पुलट कर पकायें। पराठे को देर तक न पकायें, इससे पराठे सख्त हो जाते हैं। पराठों को गरमागरम परोसें।
पौष्टिकताकामूल्यांकन:
स्रोत: Archana Saraf/The Physicians Committee for Responsible Medicine
चित्रस्रोत: Getty Images
प्रस्तुतप्रतिकृति (इमेज) मूलवर्णनपरआधारितकल्पितप्रतिरूपहै।
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।