हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी: नाचनी पैनकेक

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : June 25, 2014 6:51 PM IST

Red millet (ragi) pancakesरागी या नाचनी आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। अगर वज़न घटाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प होगा क्योंकि इसमें फैट ज़्यादा नहीं होता है। मधुमेह के रोगी के लिए रागी का व्यंजन अच्छा होता है। इसलिए चलिए रागी का एक नया व्यंजन बनाते हैं।रागी के आटे में अदरक और हरी मिर्च डालकर स्वादिष्ट और चटपटा पैनकेक बनायें।

तैयारी करने का समय: 15 मिनट

पकाने का समय: 20 मिनट

6 पैनकेक 

सामग्री:

  • 1 कप रागी का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच सोयाबीन का आटा
  • 1 छोटा चम्मच तिल
  • ½ कप घिसा हुआ प्याज़
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच घिसा हुआ अदरक
  • ½ कप बारीक कटे हुए धनिए के पत्ते
  • नमक स्वादानुसार
  • पकाने के लिए 2 छोटे चम्मच तेल
  • गाजर और लहसुन के चटनी के साथ परोसें

विधि:

  1. एक कटोरी में रागी का आटा, सोयाबीन का आटा, तिल, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, धनिया और नमक अच्छी तरह मिला लें और ज़रूरतानुसार पानी डालकर नरम गूँथ लें। आटे के छह गोलें बनाकर अलग रख दें।
  2. नॉन-स्टिक पैन को गर्म करके थोड़ा-सा तेल डालकर चिकना बना लें।
  3. गीली अंगुलियों की सहायता से आटे के गोले को दबाकर गोलाकर रोटी जैसा बना लें।
  4. थोड़ा-सा तेल डालकर दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक उलट-पलट कर पकायें।
  5. इसी तरह से बाकी बचे पाँच गोले का पैनकेक बनायें।
  6. गाजर और लहसुन चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

कैलोरीस: 93

नाचनी पैनकेक की रेसिपी तरला दलाल से ली गई है।

चित्र स्रोत:usnewnews.blogspot.com

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source