ब्रेकफास्ट रेसिपी: कैल्सियम से भरपूर ब्रेड भुर्जी

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : June 26, 2014 4:11 PM IST

recipe- bread bhurjiअपने परिवार को आज सुबह कुछ नया, पौष्टिक खिलाना चाहते हैं? रोज़ की ब्रेड से कुछ अलग बनाते हैं। यह ब्रेड और दही से बनी नई रेसिपी कैल्सियम, फाइबर और विटामिन से भरपूर है। ब्रेड भुर्जी को बनाने में कम समय लगता है। यह व्यंजन आपके परिवार को ज़रूर अच्छा लगेगा।

तैयारी करने का समय: 5 मिनट 

खाना पकाने का समय: 9 मिनट

चार लोगों को परोसा जा सकता है। 

सामग्री:

  • 10 स्लाइस ब्रेड, क्यूबाकार में कटे हुए
  • 1 कप लो-फैट दही
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा 
  • 1 हरी मिर्च, चीरा हुआ
  • 3-4 कड़ी पत्ते  
  • 1 छोटा चम्मच घिसा हुआ अदरक
  • ¼ कप प्याज़, कटा हुआ
  • 2 छोटे चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

सजाने (गार्निश) के लिए:

  • 1/4 कप बारीक कटे हुए धनिए के  पत्ते

विधि:

  1. एक कटोरी (बोल) में दही, हल्दी और नमक डालें और दो बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  2. दही के मिश्रण में ब्रेड के टुकड़ों को इस तरह डालकर मिलायें जिससे कि ब्रेड मिश्रण से लेपित हो जाए।
  3. नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
  4. जब वह चिटकने लगे तब उसमें हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और अदरक डालकर कुछ सेकंड के लिए तलें।
  5. उसमें प्याज़ के टुकड़ों को डालकर तब तक तलें जब तक कि हल्का भूरा रंग का न हो जाय।
  6. ब्रेड के मिश्रण को डालकर कम आंच पर हल्का तलें, ब्रेड को हल्का भूरा होने तक हिलाते रहें ।
  7. धनिए के पत्तों से सजाकर परोसें।

ब्रेड भूर्जी की रेसिपी तरला दलाल से ली गई है।

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source