hamburger icon
A
Read in English

Diabetes के मरीज़ों के लिए हेल्दी बैसाखी रेसिपी: पनीर की खीर

इस साल बैसाखी में डाइबीटिज रोगी भी पनीर खीर खाकर मीठा खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : April 14, 2018 12:05 PM IST

इस बैसाखी मधुमेह रोगी भी मीठे व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। जब भी मीठा खाने का मन करे, इस इलायची के स्वाद वाली लो फैट पनीर खीर का मज़ा लें। आप चीनी के जगह पर शुगर सब्स्टिट्यूट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पनीर खीर में अनावश्यक कार्बोहाईड्रेट और कैलोरी को भी कम किया गया है। इसलिए, आप इस शानदार खीर के गाढ़े रूप और स्वाद का मज़ा आराम से ले सकते हैं। केवल इतना ध्यान रखें कि दूध के पूरी तरह ठंडा हो जाने के बाद ही पनीर को डालें, इससे दूध फटेगा नहीं।

सामग्री:

तैयारी का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 6 मिनट

सामग्री:

  • 3 कप लो फैट दूध , 99.7% वसा मुक्त
  • 1 कप कसा हुआ लो फैट पनीर
  • 2 टी-स्पून शुगर सबस्टिट्यूट
  • ¼ टी-स्पून इलायची पावडर

विधि-ब0

1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में दूध गरम करें और मध्यम आँच पर 5 से 6 मिनट या दूध के उबलने तक पकने दें लेकिन बीच-बीच में हिलाते रहें।

2. पूरी तरह ठंडा करने के लिए एक तरफ रख दें।

3. पनीर डालकर अच्छी तरह मिला लें। कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।

4. ठंडा परोसें।

पनीर खीर की रेसिपी तरला दलाल से ली गई है। 

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत:  Getty images