मधुमेह के रोगियों के लिए हेल्दी रेसिपी: ग्वार कद्दू ग्रेवी

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : June 30, 2014 1:24 PM IST

gavar gravyग्वारफली में बहुत फाइबर होता है जिसके कारण वह खाने के तुरन्त बाद ब्लड-शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों  के लिए  इसे खाना अच्छा होता है। लाल कद्दू ग्रेवी को गाढ़ा बनाता है और व्यंजन में मिठापन लाता है। इससे व्यंजन और भी स्व‍ादिष्ट बन जाता है।

तैयारी करने का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 25 मिनट

चार लोगों को परोसा जा सकता है

सामग्री:

  • ग्वारफली 2 कप 1″ टुकड़ों में कटी हुई 
  • कद्दू 2 कप कटे हुए
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन ½ छोटा चम्मच
  • हींग ¼ छोटा चम्मच 
  • चिली पावडर 1 छोटा चम्मच 
  • हल्दी पावडर ½ छोटा चम्मच
  • लहसुन 1½ चम्मच पीसा हुआ 
  • धनिया के पत्ते, 1 बड़ा चम्मच कटे हुए
  • तेल 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

विधि:

  1. नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करने के बाद उसमें जीरा डालें। जब वह चटकने लगे तो उसमें अजवाइन और सौंफ डालें।
  2. फिर उसमें गवारफली, कद्दू, चिली पावडर, हल्दी पावडर और नमक डालें और दो-तीन मिनट तक तलें या भूनें।
  3. उसके बाद दो कप पानी डालकर उबलने के लिए छोड़ दें।
  4. लहसुन डालने के बाद ढक कर बीस मिनट तक हल्का उबलने के लिए छोड़ दें या गवारफली को पूरी तरह पकने दें।
  5. ग्रेवी को बनाने के लिए कद्दू को मैश कर दें और बारीक कटे हुए धनिये के पत्तों से सजाकर परोसें।

टिप्स: ग्वारफली को पकने में समय लगता है इसलिए इसे बनाने के लिए प्रेशरकुकर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

पौष्टिकता का मूल्याकंन:

मात्रा

ऊर्जा

प्रोटीन

कोलेस्ट्रोल

फैट

विटामिन-ए

विटामिन-सी

कैल्सियम

आयरन

फॉलिक-एसिड

फाइबर

115

ग्राम

35

किलोकैलोरी

2.5

ग्राम

8.3 gm

ग्राम

1.5

ग्राम

193.6 माइक्रोग्राम

26.8

मिली ग्राम

72.7

मिली ग्राम

0.8

मिली ग्राम

80.2 माइक्रोग्राम

2.1 ग्राम

चित्र स्रोत: www.tarladalal.com

 ग्वार कद्दू ग्रेवी की रेसिपी तरला दलाल से ली गई है।

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source