हेल्दी प्रेगनेन्सी रेसिपी: अंकुरित बीन और सब्ज़ी रैप

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : June 27, 2014 12:48 PM IST

veggie wrap recipeगर्भावस्था के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए, क्या खाना चाहिए -- ऐसी बहुत तरह की सलाह दी जाती है। लेकिन इनमें से ऐसे खाने का चुनाव करना चाहिए, जो खाने में भी अच्छा लगे और हेल्दी भी हो। इसलिए चलिए, अंकुरित बीन और सब्ज़ी रैप की एक हेल्दी डिश बनाते हैं। इसमें ब्रॉकली, बेबी कॉर्न और स्प्रॉउट (अंकुर) को एक साथ मिलाया जाता है जो सिर्फ देखने में ही अच्छा नहीं लगता है बल्कि स्वादिष्ट भी होता है। यह नाश्ता पौष्टिकता से भरपूर है।

तैयारी करने का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 10 मिनट

चार लोगों को परोसा जा सकता है

सामग्री:

स्टफिंग के लिए

  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटे हुए लहसुन
  • ¼ कप बारीक कटे हुए प्याज़
  •  ¼ कप शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई
  • ½ कप ब्रॉकली, हल्की उबली हुई
  • 1 कप अंकुरित बीन (बाज़ार में पाए जाते हैं)
  • ¼ कप बारीक लंबी कटी हुई गाजर
  • 2 छोटे चम्मच मकई का आटा (कॉर्नफ्लोर) ¼ कप पानी में घोला हुआ 
  • एक चुटकी चीनी
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पिसा हुआ पावडर
  • 2 छोटे चम्मच चिली सॉस

   दूसरी सामग्री:

  • 4 चपाती/टॉर्टियास
  • 1 छोटा चम्मच तेल पकाने के लिए

विधि:

स्टफिंग के लिए

  1. नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन डालें और तेज आंच पर कुछ सेकेंड तक भूनें या तलें।
  2. फिर उसमें प्याज़, शिमला मिर्च, ब्रॉकली, अंकुरित बीन, गाजर डालें और मध्यम आंच पर दो मिनट तक तलें।
  3. मकई के आटे का पेस्ट, चीनी, नमक और काली मिर्च, चिली सॉस डालें और सॉस के गाढ़े होने तक हल्की आंच पर पकायें, बीच-बीच में हिलाते रहें।
  4.  स्टफिंग को चार बराबर भागों में बाँटकर अलग रख दें।

आगे क्या करें

  1. चपाती/टॉर्टियास को सूखे समतल सतह पर रखकर उसके ऊपर एक छोर से दूसरे छोर तक स्टफिंग को फैला दें और चपाती को कसकर रोल कर दें।
  2. तावा को गर्म करके उस पर ¼ बड़े चम्मच तेल डालकर रोल को तब तक पकायें जब तक कि भूरे बिन्दु नज़र न आ जाएं।
  3. बाकी चार रैप भी इसी तरह बनायें।
  4. गरमागरम परोसें।

पौष्टिकता का मूल्यांकन

प्रोटीन प्रति रैप - 11.5 ग्राम

 प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

अंकुरित बीन और सब्जी रैप की रेसिपी तरला दलाल से ली गई है।

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source