
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 20, 2020 6:19 PM IST
Covid-19 Precautions: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से भारत में अब तक 17 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 500 से अधिक लोगों की मृत्यु इस इंफेक्शन के कारण हो चुकी है। (covid-19 infection cases in India), इस महामारी से बचने के लिए अभी तक किसी वैक्सीन को उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। इसीलिए, नैचुरल तरीकों से इस समस्या से बचने और निपटने की कोशिश की जा रही है। (tips to prevent Covid-19 infection)
जैसा कि, हेल्दी और बैलेंस्ड डायट (Balanced Diet) ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद (Health benefits of Balanced Diet) साबित होती है। लेकिन, अब दावा किया गया है कि संतुलित आहार यानि बैलेंस्ड डायट (Balanced Diet) लेने से कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) से भी सुरक्षा मिलती है।
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन काम करने वाले राष्ट्रीय पोषण संस्थान यानि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (National Institute Of Nutrition) ने कहा है कि पोषक तत्वों से भरपूर डायट (Balanced Diet) और हेल्दी लाइफस्टाइल (healthy lifestyle) की मदद से कोविड-19 इंफेक्शन से बचना आसान हो सकता है। क्योकि, इस तरह की डायट से इम्यूनिटी बढ़ती है। (ways to boost immunity)
किसी भी प्रकार के इंफेक्शन और वायरस की चपेट में आने से इम्यून सिस्टम आपकी सुरक्षा करता है। एनआईएन (NIN) के मुताबिक पोषक तत्वों से समृद्ध मौसमी सब्ज़ियां, ताज़े फल, साबुत अनाज, दालें और दही जैसी खाने-पीने की चीज़े इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाती हैं। इससे, शरीर की इम्यूनिटी यानि रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है और आप बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
एनआईए ने कहा कि फल, ड्राई फ्रूट्स, सब्ज़ियों में अधिक मात्रा में विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये सूक्ष्म पोषक तत्व वायरस, इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।
गौरतलब है कि, राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का एक हिस्सा है। लगभग 100 वर्ष पुरानी इस संस्था को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से जुड़ी उसकी रिसर्च के लिए वैश्विक स्तर पर सराहना मिल चुकी है। इस इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर ने मीडिया एजेंसियों से बात करते हुए बताया कि कोरोना वायरस से बचाव और सुरक्षा के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों, उनकी भूमिका और उनके फूड सोर्सेस के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसके, उत्तर में संस्थान ने यह जानकारी शेयर की।