
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : September 18, 2014 1:18 PM IST
एक शब्द में कहे तो केले बहुगुणी होते हैं, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण लोग इनको खाने से घबराते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एक केला खाने से आपको दिन में बहुत प्रकार की पौष्टिकताएं एक साथ मिल जाती है।
केले में फाइबर और पोटाशियम की मात्रा ज़्यादा होने के साथ-साथ सोडियम की मात्रा कम होती है। जिसके कारण ये रक्त चाप को सामान्य रखने के साथ-साथ हृदय को भी स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। द फूड और ड्रग ऐडमिनिस्ट्रैशन के अनुसार केला फाइबरयुक्त होने के कारण दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। एक केला में लगभग 3 ग्राम फाइबर, 467 मिलीग्राम पोटाशियम, और 1 मिलीग्राम सोडियम होता है।
केले में पोटाशियम की मात्रा ज़्यादा होती है जिसके कारण हृदय को स्वस्थ रखने के लिए मांसपेशियों के संकुचन में मदद कर पाते हैं। पोटाशियम शरीर के लिए इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह हृदय से रक्त को पूरे शरीर में संचालित करने में मदद करता है। शरीर को प्रतिदिन 2,300 मिलीग्राम पोटाशियम की ज़रूरत को केला पूर्ण करने में मदद करता है।
वैसे तो सोडियम शरीर के लिए ज़रूरी पौष्टिक होता है, लेकिन शरीर के लिए कम मात्रा में ही इसकी जरूरत होती है। इसलिए रक्त चाप को कम करने के लिए चिकित्सक नमक कम खाने की बात कहते हैं, जिससे कि दिल का दौरा पड़ने से और हृदय की बीमारी से होने वाले मृत्यु के दर को कम किया जा सके। केला में सिर्फ १ मिलीग्राम ही सोडियम होता है, इसलिए दिल के रोगी को केला खाने की सलाह दी जाती है।
केले में फाइबर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण कोरोनरी हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। शरीर को प्रतिदिन कम से कम 16 प्रतिशत डाइटरी फाइबर की ज़रूरत होती है जो केला आसानी से पूरा करने में सक्षम होता है। इसलिए हृदय रोग के रोगी के लिए केला उत्तम पौष्टिक आहार माना जाता है।
इसके अलावा केले तनाव को कम करने में, हीमोग्लोबीन की मात्रा को बढ़ाने में, पाचन तंत्री (डाइजेस्टिव सिस्टेम) को ठीक तरह से काम करने आदि बहुत सारे कामों में सहायता करते हैं।
चित्र स्रोत: Getty Images
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।