
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 24, 2024 4:22 PM IST
Risk of cancer in women: कैंसर आज के समय में एक बेहद गंभीर बीमारी बनती जा रही है और महिलाओं में भी इसके लक्षण काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। कैंसर ज्यादातर मामलों में जेनेटिक स्थितियों पर निर्भर करता है या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बुरी आदतें भी हैं, जो इसके खतरे को बढ़ा सकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं। इसलिए पूरी तरह के कैंसर की रोकथाम करना संभव नहीं है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस बीमारी से बचने व निपटने में मदद कर सकती हैं। जब कैंसर की बात आती है तो हमेशा एक्सपर्ट्स से ही सलाह लेनी चाहिए। Thehealthsite.com द्वारा ऑर्गेनाइज की गई Health Summit 2024 में डॉक्टर तपस्विनी प्रधान ने महिलाओं में होने वाले कुछ कोमन कैंसर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी। डॉक्टर तपस्विनी प्रधान दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। डॉक्टर तपस्विनी ने महिलाओं में होने वाले कुछ कोमन कैंसर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी और साथ ही बताया गया है कि किस तरह के महिलाओं में कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
अपोलो हॉस्पिटल में सीनियर ऑंकोलॉजिस्ट डॉक्टर तपस्विनी प्रधान ने बताया कि अगर महिलाओं में सबसे ज्यादा कोमन कैंसर की बात करें तो ब्रेस्ट कैंसर इनमें से एक हैं। डॉक्टर तपस्विनी के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर उन कैंसरों में से एक है, जिसके मामले सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इसके बाद महिलाओं में कोलोरेक्टल कैंसर, लंग कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के मामले भी काफी ज्यादा देखे जाते हैं। ओवेरियन कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर और स्किन कैंसर के मामले भी महिलाओं काफी कोमन कैंसर के रूप में देखे जाते हैं।
आगे डॉक्टर तपस्विनी ने बताया कि अगर सिर्फ भारत की बात करें तो देश के शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। इसके अलावा भी कुछ ऐसे प्रकार के कैंसर हैं, जो भारत में महिलाओं में काफी कोमन है जैसे ओरल कैविटी कैंसर और इसोफेजियल कैंसर आदि।
डॉक्टर तपस्विनी प्रधान ने बताया कि अगर महिलाओं में होने वाले इन कोमन कैंसर की रोकथाम के बारे में बात की जाए तो सही लाइफस्टाइल होना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर लाइफस्टाइल सही है, तो कैंसर होने का खतरा भी काफी हद तक कम रह सकता है। जीवन से जुड़ी अच्छी आदतें अपनाना कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकता है।