Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बहुक्षेत्रीय सहयोगी प्लेटफार्म नेटहेल्थ (हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने रविवार को अपनी स्थापना की छठी वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि पिछले छह साल के दौरान उसने नास्कॉम के साथ साझेदारी कर न केवल डिजिटल हेल्थ को आगे बढ़ाने की पहल की, बल्कि ज्यादा बड़े सार्वजनिक निजी साझेदारी के तरीकों की अनुशंसा भी दी। नेटहेल्थ ने पिछले छह साल में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाते हुए सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने की कोशिश की है और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की है। इसके साथ 'स्वस्थ भारत' का रोडमैप तैयार करने के लिए कई नॉलेज पेपर्स पेश किया गया।
संगठन के महासचिव अंजन बोस ने कहा, "नेटहेल्थ ने नई भारतीय स्वास्थ्य अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए सरकार सहित सभी हितधारकों को समाविष्ट करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" इस अवसर पर नेटहेल्थ के महासचिव अंजन बोस ने कहा कि नेटहेल्थ ने पिछले छह साल में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाते हुए सभी हितधारकों को एक मंच पर लाते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा-परिचर्चा की है। उन्होंने कहा कि नेटहेल्थ ने 'स्वस्थ भारत' का रोडमैप तैयार करने के लिए कई नॉलेज पेपर्स पेश किया। नेटहेल्थ ने 'नई भारतीय स्वास्थ्य अर्थव्यवस्था' का निर्माण करने के लिए सरकार सहित सभी हितधारकों को समाविष्ट करके अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नेटहेल्थ और फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के प्रेसिडेंट दलजीत सिंह ने कहा, "भारतीय हेल्थकेयर एक मोड़ पर है, जो हमारे देश में मौजूद व्यापक हेल्थकेयर डिलिवरी की कमी पर ध्यान रखते हुए समाधान की ओर देख रहा है। हमारे देश की हेल्थकेयर चुनौतियों के लिए स्थायी समाधान का विकास करने के लिए, नेटहेल्थ अपने सदस्यों के साथ अंदरूनी बातचीत, और सरकार के साथ बातचीत को आगे बढ़ाएगी।"
नेटहेल्थ व फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के प्रेसिडेंट दलजीत सिंह ने कहा, "सरकार के हालिया उपक्रम, जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 और आयुष्मान भारत - राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन (एबी-एनएचपीएम) प्रमुख हैं। यह स्वास्थ्य नीति गुणवत्ता और किफायत पर ध्यान देने के साथ बड़े स्तर पर निजी क्षेत्र के साथ समावेश पर विचार करती है।" उन्होंने कहा कि एबी-एनएचपीएम के तहत 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों के लिए 5 लाख का बीमा कवरेज करने की घोषणा गेम चेंजर होंगे। यहां, निजी क्षेत्र इस सफल बनाने के लिए एक काफी जटिल और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सिंह ने कहा कि भारतीय हेल्थकेयर एक नए मोड़ पर है, जो हमारे देश में मौजूद व्यापक हेल्थकेयर डिलिवरी की कमी पर ध्यान रखते हुए, इस क्षेत्र से बेहद विचारशील और परिपक्व प्रतिक्रिया का आह्वान करता है। उन्होंने कहा कि नेटहेल्थ यह मानता है कि यूनिवर्सल हेल्थकेयर कवरेज एजेंडा का काम अब भी पूरा नहीं हुआ है। आने वाले सालों में और भी ज्यादा जोर के साथ रोधात्मक हेल्थकेयर, किफायती और उपलब्ध उपचारात्मक इंटरवेंशंस एजेंडा को बढ़ावा देने की जरूरत है। नेटहेल्थ लाखों भारतीयों के लिए असलियत में जरूरी हेल्थकेयर एजेंडा को बढ़ाने के लिए आगे रहने की ओर समर्पित है।
पूर्व प्रेसिडेंट व मैक्स ग्रुप के चेयरमैन राहुल खोसला ने कहा, "कीमतों, सार्वजनिक-निजी साझेदारियों, डिजिटल स्वास्थ्य, कौशलों और नीतियों में फैले बुनियादी मुद्दों पर नेटहेल्थ ने खुद को हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए एक प्रामाणिक आवाज के रूप में स्थापित किया है। हेल्थकेयर क्षेत्र से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, इसके साथ ही, यह कई हिस्सों में दबाव पर भी हैं। इसलिए पिछले छह साल में हमने जो आवेग बनाया है, उसे बनाए रखना और भारत में हेल्थकेयर के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करना सभी हितधारकों के लिए अब पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण है।" उन्होंने आगे कहा कि नेटहेल्थ उपलब्ध, किफायती और गुणवत्तायुक्त हेल्थकेयर का प्रसार करने की ओर का सफर मुहैया कराने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत- Shutterstock Images.