... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : September 12, 2014 10:16 AM IST
अगर आप वजन कम करने के लिए जिम जाने की सोच रहे हैं, तो ठहरिये। एक बार फिर सोचिए! 'द फास्ट डाइट' के सह लेखक और 5:2 आहार के सूत्रधार माइकल मूसले का दावा है, 'व्यायाम से वास्तव में न तो वजन कम होता है और न ही मूड में सुधार होता है।'
ब्रिटेन के एक टेलीविजन चैनल पर एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि अगर आप व्यायाम करते हैं, तो मनमर्जी का खाना खा सकते हैं और इस तरह जिम आपको खुश रखने में भी मदद करता है।' उन्होंने कहा, 'लेकिन यह सही नहीं है।' मूसले ने कहा, 'व्यायाम वजन को बढ़ने से रोकने का सही तरीका है न कि वजन को कम करने का।'
वह इसकी व्याख्या करते हुए कहते हैं कि व्यायाम कैलोरी को कम करने में उतना सहायक नहीं है, लोग जितना समझते हैं। डेली मेल के मुताबिक, मूसले ने लिखा, 'एक पाउंड (लगभग आधा किलोग्राम) वसा में 3,500 कैलोरी ऊर्जा होती है। इस तरह इसमें डायनामाइट से भी अधिक ऊर्जा होती है। इस प्रकार एक पाउंड वसा को जलाने के लिए आपको 38 माइल (61.15 किलोमीटर) दौड़ने की जरूरत होगी।' उन्होंने कहा, 'यही कारण है कि जिम जाने वाले लोग वजन कम करने में कभी कामयाब नहीं होते।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शनदेखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।