इबोला: जुकरबर्ग ने 2.5 करोड़ डॉलर किया दान

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 15, 2014 12:40 PM IST

लोकप्रिय सोशल नेटवर्किं ग साइट 'फेसबुक' के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने वेबसाइट पर घोषणा की है कि उन्होंने और उनकी पत्नी प्रिसिला ने इबोला संक्रमण की रोकथाम के लिए अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (सीडीसी) को 2.5 करोड़ डॉलर की धनराशि दान की है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, उन्होंने मंगलवार को फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में लिखा, 'हमें इबोला को जल्द नियंत्रण में लाने की जरूरत है ताकि यह आगे ना फैले और दीर्घकालिक वैश्विक स्वास्थ्य संकट ना बने, जैसे हम एचआईवी या पोलियो की तरह दशकों तक बड़े पैमाने पर लड़ते रहें।'

जुकरबर्ग ने लिखा, 'हमें विश्वास है कि हमारा अनुदान, इस बीमारी से बचाव के लिए इस क्षेत्र के विशेषज्ञों और सीडीसी को सशक्त बनाने का सबसे तेज तरीका है।' जुकरबर्ग ने कहा कि इबोला से अभी तक 8,400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और यह तेजी से फैल रहा है। अगर संक्रमित लोगों का इलाज नहीं हो पाया तो आने वाले दिनों में 10 लाख या इससे ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी उम्मीद करते हैं कि उनका अनुदान जिंदगियां बचाएगा और महामारी को नियंत्रित करेगा।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source