क्रिकेटर युवराज सिंह ने कैंसर के एक नये अभियान में भाग लिया

क्रिक्रेटर युवराज सिंह ने एक कैंसर अभियान में भाग लिया।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : February 3, 2016 11:30 AM IST

अब तक कई अभिनेताओं और मॉडलों ने कैंसर जागरूकता के कई प्रकार के अभियानों में भाग लिया है। अब देश के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने लोगों को प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने से रोकने या दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने वाली संकल्पना 'बैगफॉरएवर' के साथ मिलकर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक नए अभियान 'यूवीकैन बैगफॉरएवर' की शुरुआत की। इंडिया फैशन फोरम (आईएफएफ) के तीन दिवसीय 15वें संस्करण के दौरान बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की गई। आईएफएफ की ओर से जारी वक्तव्य से यह जानकारी मिली।

कैंसर से लड़कर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले युवराज के साथ इस अभियान को एक विचार के रूप में शुरू किया गया है तथा इस अभियान के तहत कैंसर से जूझ रहे लाखों लोगों को मदद दी जाएगी। इस अभियान के तहत कैंसरग्रस्त मरीजों को कैंसर से लड़ने में मदद करने और उनका समर्थन करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source