Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लॉन्च होते ही बड़े विवाद में फंस गया रामदेव का आटा नूडल्स, क्यों!

हेल्दी होने क‍ा दावा करने के बावजूद सवाल ये है कि बिना अनुमोदन के पतंजली आटा नूडल्स को क्यों लॉन्च किया गया?

लॉन्च होते ही बड़े विवाद में फंस गया रामदेव का आटा नूडल्स, क्यों!

Written by Mousumi Dutta |Updated : April 19, 2017 12:17 PM IST

दो मिनट नेस्ले मैगी के बाज़ार में आने के बाद गत मंगलवार से दिल्ली के बाज़ारों में अब बाबा रामदेव का पतंजली आटा नूडल्स भी नजर आने लगा है। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात ये है कि एफएसएसएआई ने इस बात की पुष्टि की है कि बिना उनके अनुमोदन के बिना पतंजली आटा नूडल मार्केट में लॉन्च हुए हैं।

जबकि आटा नूडल्स के पैकेट के ऊपर एफएसएसएआई का लाइसेन्स नंबर दिख रहा है। इस बात की पुष्टि भी इंडियन एक्सप्रेस में एफएसएसएआई चेयर पर्सन, आशिष बहुगना ने किया है कि स्टेट गवरमेंट से कुछ विशेष चीजों के लिए स्वीकृति दी है, नूडल्स के लिए नहीं। लेकिन इस बात को पतंजली आयुर्वेद ने मानने से इनकार किया है।

एफएसएसएआई ने पतंजली आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजली फूड और हर्बल पार्क के लिए कुछ उत्पादकों के लिए लाइसेन्स नंबर दिया है नूडल्स के लिए। इन उत्पादकों में विशेषकर फ्रूट जूस, ब्रेवरेज़, घी, सरसों और नारियल का तेल, नमक, हिंग, बिस्किट, नमकीन, पोहा, गुड़, पापड़, कॉर्नफ्लेक्स, होल वीट् आटा, मिठाई, पास्ता के उत्पादक जैसे चीजों के लिए दिया है।

यहां कि एफएसएसएआई के अनुसार नूडल्स पास्ता प्रोडक्ट के अंतगर्त नहीं आता है जबकि ये मसाला मिक्स है। मंगलवार को बाबा रामदेव की पतंजली आटा नूडल्स के दिल्ली में लॉन्च करने के बाद एफएसएसएआई ने सुप्रीम कोर्ट से इस पर तुरन्त प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है।

अब देखना ये है कि इस बात में कितनी है सच्चाई है! क्योंकि इसके पहले जब अक्तूबर में आटा नूडल्स के लॉन्च होने के बात हुई थी तब बाबा रामदेव ने  दावा किया था कि बाजार में पाये जाने वाले दूसरे नूडल्स से ये बिल्कुल अलग है क्योंकि यह आटा से बना है और टेस्टमेकर भी बिल्कुल हेल्दी है। दूसरे नूडल्स मैदा और सिर्फ दस प्रतिशत आटा से बनाये जाते हैं। इसलिए पंतजलि आटा मैगी हेल्थ के दृष्टि से बिल्कुल सेफ है। लेकिन फिर भी एफएसएसएआई  का अब भी अनुमोदन नहीं मिला है, क्यों? और सवाल ये है कि बिना अनुमोदन के पतंजली आटा नूडल्स को क्यों लॉन्च किया गया?

स्रोत - Indian express/ Zee news 

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More