अब उबले अंडे से हो सकेगा कैंसर का इलाज

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : February 3, 2016 11:47 AM IST

उबले हुए अंडे को फिर से उसे उसकी पूर्व अवस्था (कच्चा बनाने) में लाने में वैज्ञानिकों ने सफलता पाई है। यह प्रक्रिया कैंसर के इलाज, जैव तकनीक व व्यापक पैमाने पर खाद्य उत्पादन में मददगार साबित होगी। अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा वित्तपोषित अध्ययन के मुख्य लेखक ग्रेगरी वीस के हवाले से समाचार पत्र द इंडिपेंडेंट ने कहा, 'हां, हमने मुर्गी के उबले अंडे को पूर्व स्थिति में लाने का तरीका ढूंढ निकाला है।'

उबले अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन होता है, जिसके बारे में अबतक यही मान्यता थी कि उसे उसकी पूर्व स्थिति में नहीं लाया जा सकता। अखबार के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने अंडे को पूर्व स्थिति में लाने तथा प्रोटीन को अलग-अलग करने का तरीका ढूंढ निकाला है। उबले अंडे को तोड़ने के लिए यूरिया का इस्तेमाल किया गया और उसके बाद उसपर एक उच्च क्षमता वाली मशीन 'वोर्टेक्स फ्लूड' उपकरण का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद प्रोटीन अपनी पूर्व अवस्था में आ गई।

इस प्रक्रिया द्वारा प्राप्त प्रोटीन के इस्तेमाल से विभिन्न वैज्ञानिक एवं निर्माण प्रक्रिया में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ऐसी प्रक्रिया से प्राप्त प्रोटीन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए एंटीबॉडी का निर्माण किया जा सकता है, जो बेहद सस्ता होगा। इस अध्ययन का वित्त पोषण अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जनरल मेडिकल साइंसेज तथा अमेरिका के रिसर्च काउंसिल द्वारा किया गया। पढ़े- बिच्छू के विष से मस्तिष्क के कैंसर का हो सकता है इलाज

यह अध्ययन पत्रिका 'केमबायोकेम' में प्रकाशित हुआ है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.