... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : May 22, 2015 11:59 AM IST
हर आम आदमी के मुंह लगे मैगी पर आरोप है कि उसमें कई पदार्थ खतरनाक स्तर तक मिलाए जाते हैं और इस बिनाह पर उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को कहा कि निर्माता कंपनी नेस्ले को इसे बाजार से हटाने का आदेश दिया गया है। कंपनी ने हालांकि कहा है कि वह सख्ती के साथ मानकों का पालन करती है। उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा उपायुक्त विजय बहादुर ने कहा कि नेस्ले को मैगी की अन्य खेपों की गुणवत्ता जांचने के लिए भी कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि मैगी के लिए गए कुछ नमूने में सीमा से अधिक सीसा और मोनोसोडियम ग्लाटामेट (एमएसजी) पाए गए हैं। नेस्ले ने ई-मेल के जरिए आईएएनएस से कहा कि जिस खेप की बात की जा रही है, वह गत वर्ष नवंबर में ही एक्सपायर हो चुका है और पूरा विश्वास है कि इसे खुद-ब-खुद वापस ले लिया गया है। नेस्ले ने कहा, 'हमने एक स्वतंत्र प्रयोगशाला को नमूने दिए हैं और उसकी रिपोर्ट हम अधिकारियों के साथ साझा करेंगे।'
लखनऊ में अधिकारियों ने कहा कि नमूने गत सप्ताह बाराबंकी जिले में ईजी डे डिपार्टमेंट स्टोर से लिए गए थे। नेस्ले ने हालांकि कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि इस खेप के पैकेट बाजार में उपलब्ध नहीं होंगे। कंपनी ने कहा, 'कंपनी आदेश से सहमति नहीं जताती है और इस पर अधिकारियों से बात करेगी।'
राज्य के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने कहा कि और भी नमूने लिए गए हैं और विभाग के अधिकारियों से यह देखने के लिए कहा गया है कि क्या उस खेप के और भी मैगी के पैकेट बाजार में बिक रहे हैं। केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण के निदेशक विमल कुमार दूबे ने कहा, 'हमने उत्तर प्रदेश सरकार से जांच की रिपोर्ट मांगी है। जांच के परिणाम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।' पढ़े- मैगी नहीं तो दो मिनट स्नैक क्या होगा?
एमएसजी के मुद्दे पर नेस्ले ने कहा कि भारत में बिकने वाली मैगी में ये पदार्थ नहीं मिलाए जाते। कंपनी ने साथ ही कहा कि मैगी बनाने में काम आने वाले हाइडोलाइज्ड मूंगफली प्रोटीन, प्याज के पाउडर, और मैदे सभी में ग्लटामेट पाए जाते हैं। नेस्ले ने कहा, 'हमारा विश्वास है कि जांच में ग्लटामेट पाया गया होगा, जो हर प्रकार के भोज्य पदार्थो में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।' कंपनी ने कहा कि इसे गलती से एमएसजी समझ लिया गया होगा।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।