... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 30, 2014 11:23 AM IST
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसकी पुष्टि की है कि इस साल मार्च में जानलेवा बीमारी इबोला की चपेट में आने के बाद से अब तक दुनियाभर में इस संक्रामक रोग से 13,703 मरीज पीड़ित हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इनमें से 13,676 मामले पश्चिमी अफ्रीकी देशों- लाइबेरिया, सियरा लियोन तथा गिनी के हैं, जहां इस महामारी को नियंत्रित करने की अंतर्राष्ट्रीय कोशिशें जारी हैं।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इबोला के 6,535 मामले लाइबेरिया में, 5,235 मामले सियरा लियोन में और 1,906 मामले गिनी में दर्ज किए गए हैं। इस रोग से मरने वालों की संख्या के बारे में डब्ल्यूएचओ के सहायक महानिदेशक ब्रुस आइलवार्ड ने कहा कि फिलहाल इसकी गणना नहीं की गई है, लेकिन इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,000 से अधिक हो सकती है।पढ़े: ओबामा ने इबोला के खिलाफ किए गए नए उपायों की आलोचना की
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।