विटामिन 'सी' के सेवन से ज्यादा व्यायाम के बाद गले की खराश की समस्या से राहत पाये

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : December 10, 2014 1:27 PM IST

अगर ज्यादा व्यायाम के बाद खांसी या गले में खराश जैसी समस्याएं होती हैं, तो विटामिन 'सी' के सेवन से आपको आराम मिल सकता है। तीन अध्ययनों के एक विश्लेषण में पाया गया कि विटामिन 'सी', व्यायाम के बाद ब्रोंकोकन्सट्रिक्शन (फेफड़ों के आसपास चिकनी पेशी की कसावट के कारण वायुमार्ग के संकुचन) से पीड़ित लोगों में सांस नली की बाधाओं को कम करता है।

फिनलैंड के हेलसिंकी विश्वविद्यालय के हैरी हेमिला ने बताया, 'हमने देखा कि शारीरिक तौर पर सक्रिय लोगों को यदि व्यायाम के बाद ब्रोंकोकन्सट्रिक्शन या खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं होती हैं, उनके लिए विटामिन 'सी' लाभकारी है या नहीं।'

शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन 'सी' के सेवन से व्यायाम के बाद होने वाली सांस की बाधाएं कम हुईं। हेमिला ने 12 प्रतिभागियों पर किए गए एक अध्ययन का विश्लेषण किया। प्रतिभागियों को अस्थमा था और उनकी उम्र औसतन 26 साल थी। वे व्यायाम के बाद होने वाले ब्रोंकोकन्सट्रिक्शन से पीड़ित थे।

पांच अन्य अध्ययनों और एक मेटा-अध्ययन में बताया गया कि विटामिन 'सी' श्वसन विकार के लक्षणों को कम करता है। एक अन्य परीक्षण के अनुसार, विटामिन 'सी' प्रतिस्पर्धी किशोर (पुरुष) तैराकों में श्वसन संबंधी विकारों के लक्षणों की अवधि को आधा करता है।

यह अध्ययन 'एलर्जी, अस्थाम एंड क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी' में प्रकाशित हुआ।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source