... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : December 11, 2014 11:33 AM IST
फिल्म अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उन्हें दुष्कर्म की घटनाओं के बारे में सुनकर खीझ होती है। वरुण ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
वरुण ने यहां सोमवार को 'टाइम्स लिटफेस्ट' में कहा, 'दिल्ली में हुई दुष्कर्म की घटना देश को शर्मसार करने वाली है। लगातार इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनकर खीझ होती है। आप सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि हम इस बारे में कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं?' उन्होंने कहा, 'भारत इस बारे में कब कुछ करेगा?'
वरुण की अगली फिल्म 'बदलापुर' जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: bollywoodlife.com
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।