... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : February 3, 2016 11:49 AM IST
रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को टेक्सास विश्वविद्यालय के एमडी एंडर्सन कैंसर सेंटर के आगंतुकों के बोर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। फाउंडेशन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, उसके द्वारा संचालित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की पहले से एमडी एंडर्सन कैंसर सेंटर के साथ साझेदारी है। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अस्पताल को फिर से मुंबई वासियों को समर्पित किया है।
एमडी एंडर्सन कैंसर सेंटर के अध्यक्ष मेलविन एन. क्लेन ने कहा, 'केंद्र में समय देकर आप (अंबानी) कैंसर को समाप्त करने में इस संस्थान के कार्य को मदद पहुंचाएंगी और आखिरकार कैंसर रोगियों और उनके परिवार के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगी।' अंबानी ने अपनी ओर से कहा कि रिलायंस फाउंडेशन को एमडी एंडर्सन कैंसर सेंटर से उसकी विशेषज्ञता और क्षमता का लाभ मिलने की उम्मीद है ताकि वह देश में कैंसर रोगियों की बेहतर चिकित्सा कर सके और कैंसर उन्मूलन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज कर सके।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।