... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : September 17, 2014 11:42 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में साइकिल की बिक्री कर रहित करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कम कीमत वाली साइकिलों को वैट से मुक्त किए जाने का निर्णय लिया है। यह फैसला 3,500 रुपये से कम कीमत वाली साइकिलों पर लागू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश सहित हमारे प्रदेश में आबादी का एक बड़ा हिस्सा अपने जरूरी कामकाजों के लिए साइकिल का इस्तेमाल करता है। किसानों, मेहनतकशों, नौजवानों, छात्रों और गरीबों के लिए यह आवागमन का सबसे सस्ता साधन है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाली आम जनता इस सवारी का इस्तेमाल करती है।
अखिलेश ने कहा कि गरीब और कमजोर वगरें के आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए इन वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने साइकिल की कीमतें घटाने का यह फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि साइकिल की सवारी पर्यावरण के नजरिए से भी अनुकूल है क्योंकि यह इकलौता वाहन है जिससे प्रदूषण नहीं होता। साथ ही, नियमित रूप से साइकिल चलाने वाला व्यक्ति तंदुरुस्त भी रहता है। और जानने के लिए पढ़ें: ट्रैफिक जैम की समस्या से बचने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने साइक्लिंग ट्रैक को दिया बढ़ावा
नीदरलैंड के राजदूत एल्फांसस स्टोलिंगा से मुलाकात के पहले ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल की बिक्री को कर मुक्त करके अपने प्रदेश में निवेश का मजबूत आधार बनाने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री सोमवार शाम अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर नीदरलैंड के राजदूत एल्फांसस स्टोलिंगा से मुलाकात करेंगे।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।