यूएन: इबोला प्रभावित देशों के साथ व्यापार और परिवहन संबंध बनाये रखने की अपील

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 17, 2014 1:58 PM IST

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सुरक्षा परिषद ने बुधवार को अपने सदस्य देशों से इबोला प्रभावित देशों के साथ व्यापार और परिवहन संबंधों को बनाए रखने की अपील की है ताकि सहायता संसाधनों का समय पर उपयोग किया जा सके। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, परिषद ने कहा, 'सुरक्षा परिषद के सदस्य चिंतित हैं कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया इबोला महामारी के प्रकोप और इसकी भयावहता से निपटने में नाकाम रही है।'

परिषद ने उचित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल लागू करने के लिए एयरलाइनों और नौवहन कंपनियों को संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर चलने का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 14 अक्टूबर को इबोला पर एक बैठक की थी जिसमें संयुक्त राष्ट्र में सिएरा लियोन के स्थायी प्रतिनिधि ने सदस्य देशों से इबोला प्रभावित देशों और उनके नागरिकों के प्रति अलगाव की नीतियों की फिर से जांच करने का आग्रह किया। परिषद ने इबोला प्रभावित देशों पर व्यापार और यात्रा प्रतिबंधों के कारण पड़ने वाले दुष्प्रभावों और गिनी, लाइबेरिया तथा सिएरा लियोन के नागरिकों के साथ भेदभाव करने पर भी चिंता जताई।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source