... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : January 15, 2015 1:46 PM IST
ओडिशा में तीन दिनों के भीतर दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की जांच के नतीजे सकारात्मक पाए गए, जिसके बाद सरकार ने हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशनों पर लोगों की जांच कराने का फैसला लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भुवनेश्वर में मंगलवार को एक 37 वर्षीय बैंक कर्मी में स्वाइन फ्लू का वायरस मिला है। इससे पहले 10 जनवरी को राज्य में स्वाइन फ्लू का पहला मामला दर्ज किया गया था।
दोनों ही मामलों की पुष्टि राज्य में एच1एन1 वायरस की जांच की एकमात्र स्वास्थ्य प्रयोगशाला, क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) द्वारा की गई। जन स्वास्थ्य विभाग के निदेशक कैलाश दास ने कहा कि नया मामला यहां के बयाबाबा मठ इलाके से दर्ज किया गया। दास ने कहा, 'बैंक अधिकारी होने के कारण हो सकता है कि वह (पीड़ित) राज्य के बाहर के ग्राहकों के संपर्क में आए हों। उनके ग्राहकों में कोई संभवत: वायरस से संक्रमित होगा और उसी से यह बैंक अधिकारी में संचारित हो गया।'
ओडिशा सरकार ने अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं और एच1एन1 के मामलों के उपचार की सुविधाएं तैयार रखने के लिए कहा है। दास ने कहा, 'यह एक मौसमी बीमारी है और इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार स्थिति से निपटने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रही है।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।