... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 7:06 PM IST
छत्तीसगढ़ की राजधानी के रेलवे स्टेशन पर अब 24 घंटें दवाईओं की व्यवस्था रहेगी। यात्रा के दौरान अब यदि किसी की तबीयत बिगड़ेगी तो उसे तुरंत उपचार मिल जाएगा। रेल प्रशासन प्लेटफार्म नंबर एक पर दवाइयां रखने के लिए गोदाम बनाया जा रहा है।राजधानी के रेलवे स्टेशन पर प्राय: यह देखा जाता रहा है कि यदि डॉक्टर समय पर पहुंच जाते हैं, तो दवाइयों के अभाव में मरीज को पर्याप्त इलाज उपलब्ध नहीं हो पाता था। रेलवे प्रशासन इन समस्त परेशानियों को दूर करने के लिए अब स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दवाइयां रखने गोदाम बना रहा है।
बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन लाइन की रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है। लंबी दूरी की यात्रा या अन्य कारणों से भी कभी-कभी यात्रियों की तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है। चलती ट्रेन या प्लेटफार्म पर मरीजों को दवाइयां या डॉक्टर तत्काल उपलब्ध नहीं होने की वजह से कभी-कभी यात्रियों की जान पर भी बन आती है। वहीं कई बार डॉक्टर तो तत्काल उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन दवाइयों के अभाव में मरीजों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो पाती है। लेकिन अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 24 घंटें दवाइयां मिलने लगेंगी। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक केवीटी राव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन प्लेटफार्म एक पर दवाइयां रखने गोदाम बनवा रहा है। इसके अलावा मरीजों को स्ट्रेचर, व्हील चेयर, फस्र्ट एड बॉक्स सहित मेडिकल से जुड़े तमाम तरह के सामान उपलब्ध होंगे। गोदाम में स्ट्रेचर, व्हील चेयर भी रखे रहेंगे।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।