... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 29, 2014 12:34 PM IST
मध्य प्रदेश में स्वच्छता अभियान में किन्नर (ट्रांसजेण्डर) भी भागीदारी निभाएंगे। इसके लिए वे 14 नवबंर से सीहोर, जबलपुर, अनूपपुर और सागर जिलों के रहली विकासखण्ड में जाकर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके बाद राज्य के अन्य शहरी और ग्रामीण अंचलों में भी वे इस अभियान से जुड़ेंगे। स्वच्छ भारत और स्वच्छ मध्य प्रदेश अभियान के सिलसिले में सोमवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में किन्नर प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया। पढ़े: डॉ. हर्षवर्धन ने भारत स्वच्छ अभियान में खुद भी कूड़ा उठाया
किन्नर पूर्व विधायक शबनम मौसी और पूर्व महापौर कमला मौसी ने देश में सर्वप्रथम मध्य प्रदेश में किन्नर कल्याण बोर्ड के गठन के लिए सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि किन्नर दल प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में घर-घर जाकर खुले में शौच की वजह से होने वाली दिक्कतों के बारे में जन-जागरूकता लाने में योगदान देंगे। इस अभियान से प्रदेश के किन्नरों को जोड़ने के लिए किन्नर प्रतिनिधियों का राज्य-स्तरीय सम्मेलन भी शीघ्र किया जाएगा।
भार्गव ने बताया कि प्रदेश में किन्नर कल्याण बोर्ड के गठन के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन-कल्याण विभाग को नोडल विभाग बनाने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि ट्रांसजेंडर समुदाय की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य-स्तरीय साधिकार समिति के गठन का आदेश भी शीघ्र जारी किया जा रहा है। पढ़े: 'स्वच्छ भारत मिशन’ से जुड़े 1.7 लाख नागरिक
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।