स्वस्थ और खुश रहने के लिए फल और सब्ज़ी खायें

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 22, 2014 5:16 PM IST

फल और सब्जियों का भरपूर सेवन आपको खुश रहने में मददगार हो सकता है। ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने बुधवार को यह खुलासा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड (यूक्यू) के द्वारा 12,000 से ज्यादा लोगों पर किए गए अध्ययन में यह पाया गया कि प्रतिदिन फल और सब्जियां प्रचूर मात्रा में खाने से व्यक्ति स्वस्थ एवं खुशहाल रहता है।

यूक्यू के स्वास्थ्य आर्थिक शोधकार्ता रेडजो मुजकिक ने स्थानीय रेडियो को बताया कि फल एवं सब्जियों के उपभोग के बारे में मौजूदा दिशा-निर्देश मुख्यत: शारीरिक स्वास्थ्य पर केंद्रित है, मानसिक स्वास्थ्य पर नहीं। मुजकिक ने अपने अध्ययन में फलों और सब्जियों को लेकर लोगों की दिलचस्पी पर ध्यान दिया और इसको उनकी संतुष्टि के स्तर, तनाव एवं जिजीविषा से जोड़कर देखा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकॉस्टिंग कार्पोरेशन (एबीसी) रेडियो से कहा, 'आप जितना ज्यादा फल और सब्जियां खाते हैं, स्वास्थ्य को उतना अधिक फायदा पहुंचता है, लेकिन कुछ बातें ध्यान देने योग्य हैं। प्रतिदिन पांच तरह के फल और पांच तरह की सब्जियों का सेवन आपको मानसिक खुशी प्रदान करता है।' पढ़े: फल और सब्ज़ी मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों ज़रूरी होता है?

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source