इबोला:30 सदस्यीय टीम का गठन करेगा अमेरिका

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 20, 2014 2:22 PM IST

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सेना एक 30 सदस्यीय टीम का गठन कर रही है, जो इबोला वायरस के संक्रमण की रोकथाम में आपातकालीन सहायता देगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बे ने कहा कि स्वास्थ्य व मानव सेवा मंत्रालय के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि टीम इबोला वायरस के मामले में त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित कदम उठाएगी।

किर्बे ने बयान में कहा, 'रक्षा मंत्री चुक हेगल ने रविवार को उत्तरी कमान के कमांडर जनरल चुक जैकोबी को 30 सदस्यीय मेडिकल सहायता टीम तैयार करने और उन्हें प्रशिक्षित करने के आदेश दिए हैं, और जरूरत पड़ने पर अमेरिकी चिकित्सको को तत्काल सहायता का नोटिस जारी करने के लिए भी कहा है।' अमेरिका में इबोला वायरस के तीन मामले सामने आए हैं। लाइब्रेरियन थॉमस एरिक डंकन इबोला के देश में पहले मरीज थे। वह डलास का दौरा करने के दौरान संक्रमित हो गए थे। उनका टेक्सास में आठ अक्टूबर को निधन हो गया।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source