पाकिस्तान में बढ़ते पोलियो के खतरे को कम करने के लिए चार दिवसीय पोलियो अभियान शुरू

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 10:43 AM IST

पाकिस्तान में सोमवार को चार दिवसीय पोलियो अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत देशभर में बच्चों को पोलियो का टीका लगाया जाएगा। डॉन ऑनलाइन के अनुसारपश्चिम कराची को छोड़कर यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। पश्चिम कराची में शनिवार को ही छह दिवसीय अभियान शुरू किया गया है।अभियान के तहत चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, विशेषकर सिंध एवं बलूचिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां पोलियो कर्मियों और चिकित्सकों पर पहले हमले हो चुके हैं।

कराची में पहले भी पोलियो अभियान के तहत काम कर रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक चिकित्सक पर हमला होने के बाद अभियान रोक देना पड़ा था। इस तरह की कई घटनाएं बीते सालों में सामने आई हैं, जिनसे पोलियो अभियान बाधित हुआ है।सिंध प्रांत के कयूम्माबाद में 21 जनवरी को तीन पोलियो कर्मियों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं।विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान में अब तक पोलियो के 174 मामले सामने आ चुके हैं और पोलियो संक्रमण बढ़ता जा रहा है।वर्ष 2012 में जहां पोलियो के 58 मामले सामने आए थे, वहीं 2013 में पोलियो के 93 मामले देखे गए। पढ़े: पाकिस्तान में बढ़ रहा है पोलियो का खतरा

पाकिस्तान विश्व के तीन सबसे ज्यादा पोलियो ग्रस्त राष्ट्रों में से एक है। दो अन्य राष्ट्र नाइजीरिया और अफगानिस्तान हैं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source