गोवा में इबोला से निपटने के लिए समिति का गठन

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 27, 2014 2:52 PM IST

गोवा सरकार ने इबोला से निपटने को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों पर नजर रखने के लिए एक समिति गठित की है। सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया है कि समिति में राज्य के वरिष्ठ स्वास्थ्य, पुलिस, आव्रजन अधिकारी शामिल होंगे और इसके अध्यक्ष स्वास्थ्य सचिव होंगे।

इबोला पर इस तरह की समिति का गठन मायने रखता है, क्योंकि गोवा में पर्यटन मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान प्रत्येक वर्ष 10 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। भारत में अभी तक वैसे इबोला का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन यूरोप और अमेरिका में हाल के दिनों में इबोला ग्रस्त मरीजों की पहचान हुई है और उन्हें चिकित्सा के लिए अलग रखा गया है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source