... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : February 3, 2016 11:50 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को देश में कैंसर के खिलाफ जंग का आह्वान किया। मंत्री यहां क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (आरसीसी) में बोल रहे थे। देश के 20 आरसीसी को राज्य के शीर्ष कैंसर संस्थान में तब्दील करने की पहले ही घोषणा की जा चुकी है, यह केंद्र उन्हीं में से एक है।हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा, 'हमारे देश में कैंसर का इलाज बेहद महंगा है। हमें कैंसर के खिलाफ एक जंग शुरू करनी होगी, ताकि इससे बचाव और इसका समय रहते निदान हो सके।'
उन्होंने कहा कि कैंसर से जंग के लिए सरकार भारी भरकम राशि निवेश करेगी।मंत्री ने कहा, 'कैंसर अनुसंधान के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद कई संगठनों के साथ काम करेगी। 'देश में गैरकानूनी ढंग से दवा परीक्षण के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया ने ऐसे मामलों को अधिकारियों के सामने लाए हैं।उन्होंने कहा, 'दवा परीक्षण नियम और कानून के अधीन होना चाहिए। अगर इनका उल्लंघन होता है, तो मीडिया को मामले को सामने लाना चाहिए।'पढ़े:क्या नमक करेगा कैंसर का इलाज?
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।