डेनमार्क में इबोला संक्रमित संदिग्ध व्यक्ति की जांच रिपोर्ट नकारात्मक

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 17, 2014 5:15 PM IST

डेनमार्क में संदिग्ध इबोला संक्रमित व्यक्ति की चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई है। मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अस्पताल के उप निदेशक टोरबेन मोगेनसेन ने गुरुवार को बताया कि संस्था डॉक्टर्स विदआउट बॉडर्स के एक सदस्य को बुधवार को बुखार होने के बाद गुरुवार सुबह ह्वीडोव्रे अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उन्होंने बताया कि मरीज का उपचार उन्हीं तरीकों से किया गया, जैसे इबोला के मरीज का किया जाता है। उसे एकांत में और चिकित्साकर्मियों की निगरानी में रखा गया। मोगेनसेन ने बताया कि संदिग्ध मरीज पश्चिम अफ्रीका में इबोला पीड़ितों की देखभाल के लिए गया था और हाल ही में वापस डेनमार्क लौटा था। कोपेनहेगन के बाहरी इलाके में स्थित ह्वीडोव्रे हॉस्पीटल में मरीज की इबोला जांच नकारात्मक निकली। अमेरिका, स्पेन, जर्मनी और नार्वे में कई लोगों के इबोला संक्रमित होने या संदिग्ध होने की पुष्टि हुई है, जो अफ्रीका से लौटे हैं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source