... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 12, 2015 6:24 PM IST
स्वाइन फ्लू पूरे भारत को अपने चपेट में लगभग ले चुका है। बहुत कम ही राज्य इसके प्रकोप से बेअसर हैं। स्वाइन फ्लू के प्रकोप से बच्चेऔर गर्भवती महिलाओं को सबसे ज़्यादा बचाने की ज़रूरत होती है क्योंकि उनके शरीर में इस रोग से लड़ने की क्षमता स्वस्थ लोगों की तुलना में कम होती है। घरेलु उपचार के मदद से भी आप स्वाइन फ्लू के संभावना को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।
तेलंगाना में स्वाइन फ्लू के कारण जनवरी से लेकर अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि मौत के यह मामले एक जनवरी से 16 मार्च के बीच दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में राज्य में एच1एन1 वायरस से संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सोमवार को 103 लोगों के खून के नमूनों की जांच की गई थी, जिनमें से 23 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए हैं। पिछले एक सप्ताह में यह आंकड़ा सबसे कम है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक जनवरी से लेकर अभी तक कुल 6,415 लोगों के खून की जांच की है, जिनमें से 2,075 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए हैं। हैदराबाद और उसके पड़ोसी जिले रंगा रेड्डी में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और सबसे अधिक जानें भी इन्ही दोनों जिलों में गई हैं।
अधिकारियों ने कहा कि सभी शैक्षिक, जिला और क्षेत्र के अस्पतालों में दवाओं और परीक्षण सामग्री का पर्याप्त भंडारण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सभी तरह की सावधानियां बरतें और तेज बुखार, खांसी, छींकना और शरीर में दर्द जैसी किसी भी तरह की परेशानी होने पर शीघ्र ही पास के अस्पताल में संपर्क करें।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।