तेलंगाना में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : February 5, 2015 12:35 PM IST

तेलंगाना में मंगलवार को दो और लोगों की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई। इन नए मामलों के साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में दो और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक आठ माह का बच्चा भी शामिल है। गांधी अस्पताल स्वाइन फ्लू के लिए राज्य का केंद्रीय स्थल है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 71 नमूनों में एच1एन1 वायरस की जांच की गई, जिनमें से 18 में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। अधिकारियों ने एक जनवरी के बाद से राज्य में 2,047 लोगों की जांच की है और इनमें से 686 लोगों के परिणाम पॉजीटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि तापमान में वृद्धि के कारण स्वाइन फ्लू के मामलों में कमी आती जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि सभी जिलों और अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे सभी प्रकार की सावधानियां बरतें। स्वाइन फ्लू के पहले लक्षण जैसे कि तेज बुखार, छीकें आना, खांसी और बदन दर्द की शिकायत होने पर तुरंत अस्पताल जाकर जांच कराएं। पढ़े- आंध्र प्रदेश: स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक गर्भवती महिला के गर्भ में ही शिशु की मौत

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source