‘स्वच्छ भारत मिशन' से जुड़े 1.7 लाख नागरिक

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 10, 2014 1:35 PM IST

'स्वच्छ भारत मिशन' को एक 'जन आन्दोलन' बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए शहरी विकास मंत्रालय ने एक ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया है ताकि सामूहिक तौर पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर संचालित करने में नागरिकों का एक नेटवर्क विकसित हो सके। इस राष्ट्रीय नेटवर्क से अब तक 1,70,000 नागरिक जुड़ चुके हैं। इस दिशा में यह मंत्रालय एक सामुदायिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म-'लोकल सर्किल' की मदद ले रहा है। इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिक आसानी से एक साथ आकर स्वच्छता के बारे में अपने विचारों का आदान प्रदान करके अपने आसपास में स्वच्छता संबंधी समुचित गतिविधियां चला सकते हैं और सामूहिक प्रयासों से संबंधित तस्वीरों को साझा करने के साथ-साथ निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान को आगे ले जा सकते हैं।

'स्वच्छ भारत' नामक राष्ट्रीय नेटवर्क के बल पर इसके भागीदार इसे लागू करने की श्रेष्ठ परंपराओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा, यह कचरा संग्रह करने और उसका निपटारा करने, नागरिक चेतना को बढ़ावा देने और आवश्यकतानुसार हस्तक्षेप करने जैसे मुद्दों पर नियमित रूप से कार्यान्वयन एजेंसियों को सुविचारित और सामूहिक विवरण उपलब्ध कराने में भी सक्षम बनाता है। 'स्वच्छ भारत' नेटवर्क तक पहुंच कायम करने के लिए नागरिक 'एचटीटीपी/डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट लोकल सर्किल डॉट कॉम' पर लॉगऑन कर सकते हैं और कोड-इन्वाइट स्वच्छभारत का इस्तेमाल कर सकते हैं।  पढ़े: डॉ. हर्षवर्धन ने भारत स्वच्छ अभियान में खुद भी कूड़ा उठाया

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source