महानायक अमिताभ बच्चन हो रहे हैं स्वस्थ

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : September 17, 2014 2:31 PM IST

amitabh-bachchanपिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि है कि अब उनकी तबियत ठीक हो रही है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों को शुक्रिया अदा किया।उन्होंने मंगलवार को अपने ब्लॉग पर लिखा, 'मेरी तबियत के बारे में पूछने के लिए आप सभी का धन्यवाद। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।' 

अमिताभ बीमार थे। उन्होंने बताया कि उन्हें खांसी है, रिकॉर्डिग सत्रों के दौरान अभिनय में बाधा आती है।उन्होंने आगे लिखा , 'खांसी मुझे रिकॉर्डिग के दौरान बाधित करती है, लेकिन इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं.. मेरी चिंता करने और बहुत से घरेलू नुस्खों के सुझाव के लिए आप सभी को प्यार।'अमिताभ सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिया सितारों में से एक हैं। इस माध्यम के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस माध्यम के लिए मेरा प्यार और समर्पण हमेशा है।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source