जीवन में सकारात्मक मनोभाव लाने के लिए ज़रूरी है अच्छी नींद

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : December 8, 2014 5:21 PM IST

रात में अच्छी नींद लेने से आपको सकारात्मक नजरिया बनाए रखने में मदद मिलती है। शोधकर्ताओं को एक शोध में पता चला कि जो लोग कम सोते हैं या फिर अक्सर देर से सोते हैं, अन्य लोगों की तुलना में उनका नजरिया काफी नकारात्मक होता है और वे चिंताओं से घिरे रहते हैं। अमेरिका के बिंघमटन विश्वविद्यालय के जैकब नोटा ने कहा, 'जो व्यक्ति नकारात्मक विचारों से परेशान है और सही समय पर नहीं सोता है तो उसे गहरी नींद नहीं आएगी। उसकी नींद होगी कच्ची, जिसमें आसानी से व्यवधान डाला जा सकता है।'

इस शोध के निष्कर्षो में यह भी सुझाया गया है कि नींद में व्यवधान से नकारात्मक सोच बढ़ने की संभावनाएं रहती हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि पर्याप्त नींद में व्यावधान से पैदा हुए नकारात्मक विचारों से आपको विकार होने का खतरा रहता है जो आपको उपचार के लिए बाध्य कर सकता है। इस शोध में 100 नौजवान लोगों पर अध्ययन किया गया। पढ़े- बच्चों के अच्छे रिज़ल्ट के लिए ज़रूरी है अच्छी नींद

बिंघमटन विश्वविद्यालय के मेरेडिथ कोल्स ने बताया, 'अगर आगे के निष्कर्षो में नींद के समय और नकारात्मक सोच के दोहराव में संबंधों के समर्थन के बारे में जानकारी मिली तो एक दिन यह विकार लोगों को उपचार कराने के लिए अस्पतालों की ओर रुख कराएगा।' यह शोध कॉग्निटिव थेरेपी एंड रिसर्च पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। पढ़े- सोने के वक्त मोबाइल अपने तकिये के पास क्यों नहीं रखना चाहिए ?

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source