बंगाल में 18 नवजात बच्चों की आकस्मिक मृत्यु

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 27, 2014 12:56 PM IST

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बच्चों की आकस्मिक मृत्यु का भूत लौट आया है। मालदा मेडिकल कालेज और अस्पताल में पिछले तीन दिनों में 18 बच्चों की जान चली गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक और उपप्राचार्य एम.ए. राशिद ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी बच्चे कम वजन के थे और सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, 'शुक्रवार को तीन और बच्चों की मौत हो गई, उन्हें बेहद गंभीर अवस्था में यहां लाया गया था। मृतकों में ज्यादातर नवजात हैं।'

राशिद ने कहा कि और मौतों को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं, जिसके तहत नवजात विशेषज्ञों को 24 घंटे उपलब्ध कराया गया है। उल्लेखनीय है कि बंगाल के सरकारी अस्पतालों में पिछले दिनों बड़ी संख्या में बच्चों की मौतें हुई हैं। मालदा मेडिकल कालेज और अस्पताल में ही जुलाई में सात बच्चों की मौत हो गई थी। इस साल जून में जहां 19 बच्चों की मौत इंसेफलाइटिस से हो गई वहीं जनवरी में करीब दर्जनभर बच्चों की मौत हुई थी।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source