... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : December 16, 2014 12:12 PM IST
इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किं ग साइटों का अत्यधिक इस्तेमाल न सिर्फ लती बना देता है बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है। एक ताजा अनुसंधान से पता चला है कि फेसबुक जैसे सोशल साइटों का अत्यधिक इस्तेमाल करने से आवेग पर नियंत्रण पाने की क्षमता में कमी आती है, जो मादक पदार्थो के सेवन की ओर भी अग्रसर कर सकता है।
अल्बानी विश्वविद्यालय की मनोविज्ञानी जुलिया होर्मेस ने 18 वर्ष से अधिक आयु के 292 स्नातक के विद्यार्थियों पर यह शोध किया और नशे की लत की संभावना पर मुख्यत: उनका मूल्यांकन किया। शोध में शामिल इन विद्यार्थियों में से 90 फीसदी फेसबुक पर सक्रिय हैं और इंटरनेट पर बिताए गए कुल समय का एक तिहाई सोशल साइटों पर व्यतीत करते हैं। सोशल साइटों के उपयोग करने वाले लोगों में 10 फीसदी लोगों को अनुसंधनकर्ताओं ने 'सोशल साइट का इस्तेमाल करने की व्याधि' से ग्रस्त पाया।
वेबसाइट 'टाइम्सयूनियन डॉट कॉम' पर प्रसारित शोध में अनुसंधानकर्ता ने कहा, 'इस शोध में हिस्सा लेने वाले लोग सोशल साइट के लती जैसे थे और जब उन्हें फेसबुक से दूर रखा गया और सोशल साइट का इस्तेमाल करने की अवधि के अंतर को बढ़ाया गया तो वे चिड़चिड़े हो उठे।' इसके अलावा शोध में हिस्सा लेने वाले लोग अपने आवेग पर नियंत्रण पाने की समस्या से भी ग्रस्त पाए गए, जो मादक पदार्थो के सेवन को बढ़ा सकता है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।