... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 10:42 AM IST
गायिका रिहाना ने एक सप्ताह में अपने लुक पर 30,000 पाउंड खर्च किए। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'लुक' पत्रिका के मुताबिक, 26 वर्षीया रिहाना के पास त्वचा की मालिश करने वाले, बरौनी तकनीशियन और त्वचा विशेषज्ञ सहित विशेषज्ञों का एक दल है, जो महज एक फोन पर उनके पास पहुंच जाता है।
'वी फाउंड लव' गीत की गायिका रिहाना हमेशा अच्छा दिखने के क्रम में चाहती हैं कि उन्हें जब भी जरूरत हो सभी विशेषज्ञ हाजिर रहें।इसके अलावा वह त्वचा विशेषज्ञ को एक सप्ताह में सेवा देने के लिए 6,000 पाउंड, अपने बरौनी विशेषज्ञ को 3,000 पाउंड और मालिश करने वाले को एक दिन के लिए 500 पाउंड दे रही हैं।रिहाना लेजर से त्वचा में कसाव, ऑक्सीजन फेशियल, फोटो फेशियल और अन्य फेशियल कराती हैं। वह अपने शरीर का भी लेजर ट्रीटमेंट कराती हैं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।