युवाओं के बीच यौन संबंधी चर्चा है ज़रूरी: रणवीर

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : December 2, 2014 2:39 PM IST

बेबाकी से कंडोम का विज्ञापन करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि यौन संबंध एक प्राकृतिक चीज है और इस पर खुलकर बात की जानी चाहिए। रणवीर ने एक बयान में कहा, 'यौन संबंध एक खूबसूरत और नैसर्गिक चीज है। हर कोई यह करता है और यह किसी भी तरह से गलत या बुरी चीज नहीं है। इस पर चुप्पी साधने की कोई वजह नहीं है।'

29 वर्षीया रणवीर ने कहा, 'युवाओं के बीच यौन संबंधों को लेकर एक स्वस्थ एवं खुली चर्चा देश में असंतुलित लिंगानुपात से निबटने के लिए जरूरी है।'

रणवीर ने 'ड्यूरेक्स एमटीवी रेक्स टॉक' नामक एक वेब शो बनाने के लिए कंडोम बिक्री ब्रांड एमटीवी एवं ड्यूरेक्स से हाथ मिलाया है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेक्स के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source