hamburger icon
A
Read in English

यौन हॉर्मोन एस्ट्रोजंस से महिलाओं में जानलेवा एलर्जी का होता है खतरा

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : December 31, 2014 12:32 PM IST

महिला यौन हॉर्मोन एस्ट्रोजंस महिलाओं में एलर्जी प्रतिक्रियाओं को बढ़ाकर उन्हें जानलेवा स्तर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इनफेक्शियस डिजीजेज के एक अध्ययन के हवाले से टेलीग्राफ ने एक रपट में कहा है, 'एलर्जी प्रतिक्रियाओं के प्रति महिलाएं ज्यादा संवेदनशील होती हैं, क्योंकि महिला यौन हॉर्मोन इस स्थिति को और बद्तर कर देता है।' इसी तरह की एक स्थिति एनफाइलैक्सिस है, जो एलर्जी प्रतिक्रिया है और खाद्य पदार्थ, दवा या कीड़ों के काटने से होता है।

शोध के दौरान मादा चूहे में एनाफाइलैक्टिक प्रतिक्रियाएं बेहद खतरनाक ढंग से हुईं। दरअसल, एस्ट्रोजन रक्त नलिकाओं को प्रभावित करता है, जो उस एंजाइम के स्तर व सक्रियता को बढ़ाती है, जो एनाफाइलैक्सिस के कुछ लक्षणों का कारण होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब मादा चूहे को एस्ट्रोजन ब्लॉकिंग ट्रीटमेंट दिया जाता है, तो उनकी एलर्जी प्रतिक्रियाएं बेहद कम हो जाती हैं।

यह अध्ययन पत्रिका 'द जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।