hamburger icon
A
Read in English

आप सलमान ख़ान नहीं है, इसलिए शराब पीकर गाड़ी चलाने से हो सकती हैं ऐसी गलतियां!

क्या आपको जानते हैं कि शराब कैसे ड्राइविंग स्किल्‍स प्रभावित करती है?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : April 19, 2017 12:03 PM IST

Read this in English.

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान को पिछले 14 सालों से चल रहे हिट एण्‍ड रन मामले में मुंबई हाई कोर्ट से क्‍लीन चिट मिल गई है। कोर्ट ने उन्‍हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सलमान को अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

कोर्ट ने अपने फैसले में क्‍या कहा

न्यायमूर्ति ए आर जोशी ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष सभी मोर्चो पर सलमान के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रहा है। न्यायमूर्ति जोशी ने यह फैसला सलमान की उस याचिका पर सुनाया है, जिसमें उन्होंने छह मई को सत्र अदालत द्वारा उन्हें दोषी ठहराने और पांच साल की सजा सुनाने को बंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

क्‍या था पूरा मामला

ऐसे कहा जाता है कि 28 सितंबर, 2002 को सलमान नशे में लैंड क्रूजर कार चला रहे थे, जिसने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की जान ले ली थी और चार अन्य  घायल हो गए थे।

इस हाई प्रोफाइल हिट एंड रन मामले के बाद इस बात पर चर्चा करना ज़रूरी हो गया है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना क्या वाकई इतना ख़तरनाक होता है? हम इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए आपको बता रहे हैं कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से किस तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

शराब पीने से ड्राइविंग स्किल्‍स पर पड़ता है प्रभाव

इसमें कोई शक नहीं है कि शराब पीकर नशे की हालत में गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक होता है। इससे ना केवल अपनी बल्कि दूसरे मासूम लोगों की जान भी आफत में आ सकती है। हम आपको बताएंगे कि शराब पीने से ड्राइविंग स्किल्‍स कैसे प्रभावित होती है।

सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित

शराब पीने से आपका सेरिबैलम (संतुलन और तालमेल के लिए जिम्‍मेदार दिमाग का हिस्‍सा) प्रभावित होता है। ये आपकी सजगता को भी धीमा कर देती है। इसलिए आप खतरनाक स्थिति में तुरंत फैसला नहीं ले पाते हैं।

आपके फैसला पर होता है असर

जब आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, तो आपको ये नहीं मालूम होता है कि आप किस स्‍पीड़ में गाड़ी चला रहे हैं और आपकी गाड़ी अन्‍य वाहनों, चीजों और लोगों के कितने नज़दीक हैं। ऐसा इसलिए होता है शराब आपके बोध को धीमा कर देती और आपकी दृष्टि को नुकसान पहुंचाती है।

गलत आत्मविश्वास पैदा होता है

शराब पीने से अवरोध कम हो जाता है और व्‍यक्ति में ज्‍यादा आत्‍मविश्‍वास पैदा हो जाता है। आपको ऐसा लगने लगता है कि आप जो भी कर रहे हैं, वो सही है। और यही आत्मविश्वास आपके लिए भयानक साबित हो सकता है।

एक साथ कई काम नहीं कर सकते

आपने देखा होगा कि शराब पीने वाला मुश्किल से सीधा खड़ा हो पाते हैं। जब आप शराब पीकर ड्राइविंग करते हैं, तो आपको अपनी नज़रें सामने रखना और दिमाग को हैंडल पर टिकाए रखना मुश्किल हो जाता है।

ज्‍यादा नींद आती है

आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग थकावट दूर करने और नींद के लिए शराब का सहारा लेते हैं। लेकिन गाड़ी चलाने के मामले में ये खतरनाक साबित हो सकती है।

मूल स्रोत - IANS Hindi

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।