सदाशिव अमरापु्रकर के हालत में सुधार

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 27, 2014 11:42 AM IST

बहुमुखी अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर की बेटी रीमा अमरापुरकर ने रविवार को बताया कि उनके पिता की हालत अब स्थिर है। सदाशिव फेफड़े में संक्रमण की शिकायत होने के बाद से यहां अस्तपताल में भर्ती हैं। 64 वर्षीया सदाशिव को 'सड़क', 'अर्ध सत्य', 'इश्क' और 'हम साथ-साथ हैं' सरीखी फिल्मों में उनके जबर्दस्त अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्हें दो सप्ताह पूर्व मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रीमा ने आईएएनएस को बताया, ' फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और सेहत में कुछ सुधार दिखा है।' उन्होंने बताया कि वह फिलहाल इंटेसिव केयर युनिट (आईसीयू)में हैं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source